भागलपुर : मुखिया व जिला परिषद सदस्य के काम का हुआ बंटवारा, जानें…

भागलपुर। पंचायतों में काम कराने के लिए मुखिया को कार्ययोजना अपना अपलोड करना होगा। अगर किसी मुखिया ने पंचायत की कार्ययोजना को अपलोड नहीं किया तो उस पंचायत में विकास कार्य कराने के लिए काफी पापड़ बेलना होगा।

जिले के 238 पंचायतों में से मात्र 185 पंचायतों के मुखिया ने ही अभी तक अपनी कार्ययोजना को अपलोड किया है। 53 मुखिया ने अभी तक कार्ययोजना को अपलोड नहीं किया है। बचे हुए मुखिया को 31 मार्च तक कार्ययोजना को अपलोड करने के लिए कहा गया है। नाथनगर प्रखंड के 14 में से मात्र तीन मुखिया ने कार्ययोजना अपलोड किया है।

15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के अनुसार आयोग द्वारा अनुशंसित अनुदान की राशि प्रत्येक वर्ष जून एवं अक्टूबर में दो किश्तों में विमुक्त किया जाएगा। पंचायतों में मुखिया के स्तर से विकास से जुड़े कई काम होंगे।

अनटायड मद में कुल राशि की 40 फीसद राशि सोलर स्ट्रीट लाइट, खेल का मैदान, उद्यान में खुले जिम की व्यवस्था, आंगनबाड़ी केंद्रों में सुविधाओं का विकास, शवदाह गृह व विद्युत शवदाह गृह, बस स्टैंड, आटो स्टैंड, यात्री शेड का निर्माण, सामुदायिक भवन का निर्माण होगा।,

टायड मद से 30 प्रतिशत राशि से स्वच्छता एवं खुले में शौचमुक्त के सतत रखरखाव किया जाएगा। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता के लिए गलियों का पक्कीकरण व नाले का निर्माण किया जाएगा।

टायड मद से 30 प्रतिशत और राशि पेयजल आपूर्ति, वर्षा जल संचयन व वाटर रिसाइक्लिंग, मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना को पूरा करने और इसके रखरखाव करने, सार्वजनिक कुआं के जीर्णोद्धार व छठ घाटों का निर्माण होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.