‘बोल राधा बोल’ में खेसारी का दिखेगा अल्हड़ अंदाज, उम्र से 10 साल छोटे नजर आएंगे खेसारी

भोजपुरी फिल्म ‘बोल राधा बोल’ के निर्देशक पराग पाटिल ने कुछ अलग करके अपनी पहचान बनाई है। पराग और खेसारी की फिल्मों में निर्माता बदले, लेकिन पराग और खेसारी की जोड़ी नहीं बदली। खेसारी की हर फिल्म में पराग पाटिल ने उन्हें एक अलग रूप रंग में दिखाने की कोशिश की है।

फिल्म ‘संघर्ष’ में पराग ने खेसारी की उम्र बढ़ते हुए एक बुजुर्ग के रूप में दिखाया, तो वहीं ‘लिट्टी-चोखा’ में खेसारी गांव के परिवेश में रहने वाले एक सीधे-साधे व्यक्ति के किरदार में नजर आए।

हालिया रिलीज ‘आशिकी’ में खेसारी लाल यादव अलग ही गेटअप में दिखें। इसमें वे एक ब्राह्मण समाज से ताल्लुक रखते हैं और अचानक से किसी के प्यार में पड़ कर साधु-संन्यासी वाले रूप में, हाथ में चिलम लिए दिखाई देते हैं।

अब पराग पाटिल और खेसारी लाल यादव की आगामी फिल्म ‘बोल राधा बोल’ आ रही है। इसमें पराग ने खेसारी को अपनी उम्र से 10 साल छोटा दिखाया है। इनके इस लुक की चर्चा खूब हो रही है।

निर्देशक पराग पाटिल ने कहते हैं कि मैं कहानी के मुताबिक खेसारी का लुक सोचता हूं। अगर कहानी किसी पिता की है तो संघर्ष जैसा रूप खेसारी पर अच्छा लगता है। वहीं अगर हम ‘बोल राधा बोल’ की बात करें तो इसमें खेसारी को हम अल्हड़ व्यक्ति के रूप देना चाहते थे जो कि उन पर सूट भी कर रहा हैं।

फिल्म ‘बोल राधा बोल’ मेरी अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक होने वाली है। यह फिल्म भोजपुरिया दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगी कि भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसा सिनेमा बन सकता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading