पटना। विधान परिषद की रिक्त 24 सीटों के लिए नामांकन के बाद अब मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 24 सीटों के लिए चार अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए प्रखंडों में मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
इस चुनाव ईवीएम के स्थान पर बैगनी स्केच पेन का उपयोग किया जाएगा।मतदाताओं के इस पेन की मदद से अपनी पसंद के प्रत्याशी के नाम के आगे एक अंक लिखकर मतदान करना होगा। किसी भी हाल में मतदाता बैलेट पेपर पर ना तो हस्ताक्षर कर सकेंगे ना ही अंगूठे का निशान लगा सकेंगे।
स्थानीय निकाय प्राधिकार कोटे के इस चुनाव के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं के लिए मार्ग दर्शन जारी कर दिया है। मतदाताओं के लिए स्पष्ट किया गया है कि वे यदि बैलेट पेपर में हस्ताक्षर करते हैं अथवा अंगूठे का निशान लगाते हैं तो उनका मत बेकार चला जाएगा। बोचहां विधानसभा की रिक्त सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए नामांकन वापसी की मियाद सोमवार को समाप्त हो गई।
इस सीट के लिए नामांकन करने वाले किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। बोचहां विधानसभा के उपचुनाव में 13 प्रत्याशी मैदान में जिनके बीच मुकाबला होगा।
निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बोचहां विधानसभा के 13 प्रत्याशियों में तीन महिलाएं हैं जबकि 10 पुरूष प्रत्याशी हैं। इस सीट पर अब मुकाबले में भाजपा की बेबी कुमारी, राजद के अमर पासवान, वीआइपी की डा. गीता, कांग्रेस के तरूण चौधरी, एआइएमआइएम की ङ्क्षरकी देवी,
जनसंभावना पार्टी के जय मंगल राम, युवा क्रांतिकारी पार्टी के विजय कुमार राम, बज्जिकाचंल विकास पार्टी के राजगीर पासवान, निर्दलीय में राम विनय दास, नरेश कुमार राजेश कुमार विजय चौधरी, राहुल कुमार मैदान में हैं। बता दें कि बोचहां विधानसभा सीट के लिए 12 अप्रैल को मतदान होगा।
