समस्तीपुर : खेतों में गेहूं की सफल पकने के बाद किसानों ने शुरू की कटाई

समस्तीपुर। इस वर्ष गेहूं की बंपर पैदावार होने की संभावना है। इस वर्ष पैदावार दो लाख 31 हजार 530 मीट्रिक टन से अधिक आने की संभावना जताई जा रही है।

फिलहाल गेहूं की फसल लगभग पक चुकी है। छिटपुट तरीके से इसकी कटनी भी शुरू हो चुकी है। दो-चार दिनों में गेहूं कटनी में तेजी आएगी। इसकी भी संभावना जतायी जा रही है।

दरअसल शुरुआती काल से ही रबी मौसम में किसानों को मौसम का साथ मिला। अंतिम समय तक मौसम ने किसानों का साथ दिया जिससे उपज बेहतर होने की संभावना है।

खेतों में लगे गेहूं के पौधों में बालियां खूब लगी है जिसमें दाने भी पुष्ट दिख रहे हैं। इधर अन्य वर्षो की भांति इस वर्ष बीमारियों का भी प्रकोप कम रहा जिससे किसानों को बेहतर पैदावार की उम्मीद है। गेहूं की कटनी शुरू होते ही थ्रेसर वाले भी सक्रिय हो गए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.