पटना सिटी में 15 साल के कि’शोर को मा’री गो’ली….

पटना सिटी चौक थाना अंतर्गत पीटी साहब की गली में अ’पराधियों ने एक ना’बालिग यु’वक को गो’लियों से भू’न डाला। गो’ली मा’र कर भाग रहे एक अ’पराधी को लोगों ने पकड़ लिया। पकड़े गए अ’पराधी को लोगों ने जमकर पि’टाई के बाद इसकी सूचना थाने को दी।

घटना की सूचना के बाद भी घंटों देर से पहुंची पुलिस को लोगों के को’प भाजन का शि’कार बनना पड़ा। लोगों ने पुलिस पर भी जमकर भड़ास निकाला। दूसरी तरफ घा’यल युवक को इलाज के लिए पटना के एनएमसीएच में भर्ती कराया गया।

Patna News; 15 year old boy shot by criminals in City area | भाग रहे  अपराधियों में से एक पकड़ाया, सूचना देने पर भी लेट आई पुलिस - Dainik Bhaskar

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर शाम चौक थाना के टीपी साहब ग’ली में दो की संख्या में आए अपराधियों ने अंशु कुमार 15 वर्ष को गो’ली मारी। आसपास के लोगों ने बताया कि अंशु कुमार अपने घर के नजदीक बैठकर दही बेच रहा था। उनके पिता रामबाबू राय दुकान पर नहीं थे, इसलिए उनका बेटा अंशु दुकान पर बैठा था।

इसी क्रम में वहां दो अपराधी पहुंचे और अंशु से दही मांगने लगे। पैसे की मांग की तो अपराधियों ने अंशु पर गोली चला दी। गो’ली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हुए और भाग रहे एक अ’पराधी को खदेड़ कर पकड़ लिया। इसी क्रम में लोगों ने उसको जमकर पि’टाई कर दी।

आसपास के लोगों ने इसकी सूचना चौक थाने को दी। सूचना मिलने के बाद भी घंटों लेट से पहुंची पुलिस पर लोगों ने जमकर भ’ड़ास निकाला। इस मामले को लेकर चौक थाना के प्रभारी गौरीशंकर गुप्त ने बताया कि घायल युवक को इलाज के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.