मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच एवं केजरीवाल अस्पताल की तरह इस साल सदर अस्पताल में भी एईएस के रेफर मरीज का इलाज किया जाएगा। पिछले साल कोरोना के कारण इलाज व्यवस्था प्रभावित रही, लेकिन इस साल कोरोना का कहर नहीं होने से एईएस पीड़ित बच्चों का इलाज किया जाएगा।
सिविल सर्जन डा. बीरेन्द्र कुमार ने इलाज की समीक्षा करते हुए चिकित्सकों के रोस्टर जारी करने को कहा। अस्पताल प्रबंधक ने बताया कि नए एमसीएच भवन में दस बेड तैयार किया गया है।
सीएस ने बताया कि प्रोटोकाल के मुताबिक दवा, वार्ड में दवा की सूची के साथ बाहर चिकित्सकों के रोस्टर चिपकाए जाएंगे। रोस्टर व मोबाइल नंबर अंकित नहीं रहने पर प्रशासनिक कार्रवाई होगी।
सीएस ने कहा कि इस अभियान के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए अलग-अलग सामाजिक संगठनों द्वारा रैली और नाटक का मंचन किया जा रहा है।


