नालंदा। बिहार के नालंदा जिले के करायपरशुराय में युवक-युवती के प्यार के किस्से की खूब चर्चा हो रही है। बीते पंचायत चुनाव के दौरान सरपंच का चुनाव लड़ रहे लड़के को चुनाव प्रचार के दौरान एक लड़की से प्यार हो गया।

धीरे- धीरे प्यार परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी करने की ठान ली, लेकिन घर वालों की नाराजगी के डर से दोनों छुप छुपकर मिलते रहे। अब गांव वालों ने बात को आगे बढ़ते देख उन दोनों की शादी करवा दी गई।
बताया जाता है कि जिले के छितर बिगहा गांव के रामप्रवेश रविदास का लड़का घनश्याम ने रविदास पंचायत चुनाव में सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ा था।
पंचायत चुनाव के दौरान प्रचार प्रसार करने के लिए चन्दकुरा गांव निवासी रामाश्रय रविदास का पुत्र रविकांत रविदास अपने रिश्तेदार के यहाँ छितर बीघा गांव आया था,
इसी बीच रविकांत रविदास को छितरा बीघा गांव के राधे रविदास की पुत्री काजल कुमारी से प्यार हो गया। उसके बाद दोनों ने आपस में मिलना जुलना शुरू कर दिया।
