मुजफ्फरपुर : बोचहां विधानसभा उपचुनाव में संवेदनशील बूथों पर पारा मिलिट्री फोर्स की नजर

मुजफ्फरपुर। बोचहां (सुरक्षित) विधानसभा उपचुनाव में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से तेज गति से तैयारी चल रही है। इसके तहत बूथों का सर्वे कर लिया गया है।

बताया गया कि सर्वे के बाद बोचहां में संवेदनशील 154 बूथों की पहचान की गई है। इन बूथों पर विशेष तौर पर पारा मिलिट्री फो’र्स की तैनाती की जाएगी। साथ ही इन इलाकों में सक्रिय तमाम श’रारती तत्वों की पहचान करके उनके विरुद्ध नि’रोधात्मक का’र्रवाई की भी तेज गति से कवायद चल रही है।

ताकी शांतिपूर्ण ढंग से बिना किसी अवरोध के चुनाव संपन्न हो सके। बता दें कि बोचहां विधानसभा की जनता अपना वोट मतदान पेटी में 12 अप्रैल को डालेगी। इसी के साथ ही 6 अप्रैल को चुनाव का परिणाम आएगा। बोचहां में 2.90 लाख मतदाता है।

वहीं बोचहां विधानसभा क्षेत्र में कुल 290764 मतदाता है। इनमें से 153078 पुरुष है, 137682 महिलाएं और चार अन्य मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र में कुल 285 मतदान केंद्र बनाए गए है। इसमें 179 मुशहरी व 106 बोचहां प्रखंड में बनाए गए हैं। वहीं प्रत्याशी भी अपने-अपने पक्ष में मतदान के लिए तैयारी में जुट गए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading