सरकारी अस्पतालों के बेहतर रखरखाव को लेकर शुरू की गई कायाकल्प अवार्ड योजना में जिले के चार अस्पताल सराहना पुरस्कार के लिए नामित हुए हैं।
कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सदर अस्पताल, सभी अनुमंडलीय अस्पताल, रेफरल अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का मूल्यांकन राज्य स्तरीय टीम ने किया था। इसमें सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल रोसड़ा एवं पूसा और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायरंजन एवं मोरवा को 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुआ था।
इस मूल्यांकन के उपरांत राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार, पटना की टीम ने सभी चयनित संस्थान मूल्यांकन किया। जिसमें अनुमंडलीय अस्पताल रोसड़ा एवं पूसा और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायरंजन एवं मोरवा को कायाकल्प कार्यक्रम अंतर्गत सराहना पुरस्कार से नामित किया गया।
जिसमें राज्य अंतर्गत कुल 49 संस्थानों को अवार्ड मिला है। जिले से चार संस्थान अवार्ड की सूची में सम्मिलित हुए। इन सभी चयनित संस्थान को पुरस्कार नें एक-एक लाख रुपये राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा दिया जाएगा।
सिविल सर्जन डा. संजय कुमार चौधरी ने बताया कि जिले का चार संस्थान में गुणवत्ता कार्य का बेहतर प्रदर्शन रहा। जिसके लिए यह संस्थान अवार्ड की श्रेणी में शामिल हुए। चयनित संस्थान को पुरस्कार स्वरूप एक-एक लाख रुपये राज्य स्वास्थ्य समिति से दिया जाना है।
नोडल पदाधिकारी डा. ज्ञानेन्द्र कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जिले में पहली बार एक साथ चार संस्थान को कायाकल्प अवार्ड मिला है। इसी तरह जिले के सभी संस्थान को कायाकल्प अवार्ड हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में पूर्ण तैयारी में रहेंगे। जिसमें संस्थान के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी का सहयोगी जरूरी है। 
टीम वर्क से ही पुरस्कार मिलना संभव हो सकेगा। संस्थान को अवार्ड घोषित किए जाने पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक सौरेन्द्र कुमार दास, जिला योजना समन्वयक डा. आदित्य नाथ झा और केयर इंडिया की टीम के साथ स्वास्थ्य संस्थानों में खुशी की लहर है।