पटना। अब सरकारी विद्यालयों में पढ़ाने वाले मास्टर साहब द्वारा खैनी खाने पर का’र्रवाई होगी। स्कूल में अब खैनी खाना शिक्षकों को काफी म’हंगा पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक अगर जांच में शिक्षकों के पास से तंबाकू बरामद हुआ तो उन्हें सस्पेंड भी कर दिया जाएगा।
जानकार के अनुसार अब राज्य सरकार सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को लेकर नया आदेश जारी करने वाली है। शिक्षा विभाग स्कूलों में खानी खाने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करनी की तैयारी में है। सरकार के इस प्लान के बाद सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का खैली खाना काफी महंगा पड़ सकता है।
खबर के मुताबिक प्रदेश की सरकार को ऐसी शिकायतें मिल रहीं थी कि सरकारी विद्यालयों के टीचर बच्चों को पढ़ाने के वक्त में खैनी बनाने और खाने में ही वक्त निकाल देते हैं। लगातार मिल रही ऐसी शिकायतों के बाद अब शिक्षा विभाग कड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है।
बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग जल्द ही इस मामले को लेकर विशेष अभियान चलाने जा रहा है। इस अभियान के तहत खैनी और चुनौटी रखने वाले शिक्षकों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अंदर स्कूल कैंपस और क्लास में खैली रगड़ने वाले शिक्षकों पर विभाग की तरफ से नजर रखी जाएगी। स्कूलों में कभी भी शिक्षकों की जांच हो सकती है और जांच के दौरान चुनौटी या खैनी पाए जाने पर कार्रवाई भी होगी।
शिक्षा विभाग जल्द ही इस संबंध में सभी जिलों के जिलाधिकारी, एसपी और डीइओ को निर्देश जारी करने वाला है। बताया जाता है कि इस काम के लिए शिक्षा विभाग की मदद से स्कूलों में छापेमारी करेगी। पकड़े जाने पर निलंबन तक तक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही विभाग की तरफ से जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा ताकि बच्चों को तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी मिल सके।
