बिहार : भागलपुर में एक किसान की गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी गई है। घ’टना नदी थाना इलाके के टेकना बहियार गांव की है। मंगलवार की सुबह किसान रवीश कुमार (35) की ब’दमाशों ने गो’ली मा’र दी जिसमें उनकी मौ’त हो गई।
रवीश कुमार झंडापुर का रहने वाले थे। रविश गेहूं क़ी फसल तैयार करवाने बाइक से बहियार जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशो ने खदेड़कर पकड़ा और सिर में गो’ली मा’र दिया।
घ’टना की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ, इंस्पेक्टर, नदी थाना, बिहपुर व झंडापुर ओपी क़ी पुलिस मौके पर पहुंची है। आसपास के लोगों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।
ब’दमाशों की गि’रफ्तारी के लिए पुलिस छा’पेमारी कर रही है। रविश कुमार को गो’ली मा’रे जाने की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। इस वजह काफी संख्या में लोग घ’टनास्थल पर जमा हो गई। क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
ह’त्या के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों से जानकारी ले रही है ताकि कां’ड का खु’लासा किया जा सके। किसान के परिवार समते आस पास के गांवों में तनाव और मातम का माहौल है।
