बीजेपी ने मुकेश सहनी पर फिर बोला ह’मला, मोदी-योगी का वि’रोध करना पड़ा भारी, कुर्सी भी गई और जनता का विश्वास भी वीआईपी से उठ गया

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वि’रोध करना वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को महंगा पड़ा। मंत्री की कुर्सी छिन गई और जनता का विश्वास भी वीआईपी से उठ गया।वे स्वार्थ की राजनीति करते हैं। यही उन्हें ले डूबा। कांग्रेस की पहचान बिहार से मिट गई है। राजद अपने कार्यकाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नहीं होने दिया। जनता का मत लेकर उनका भी अपमान भी किया।

मंगल पांडेय बोचहां विधानसभा उपचुनाव को लेकर मुजफ्फरपुर पहुंचे थे। राहुलनगर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी के घर के पास उनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उपाध्यक्ष ने पाग पहनाकर मंत्री का स्वागत किया।मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ. ममता रानी, जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार, पूर्व जिला महामंत्री अरविंद सिंह, मनोज तिवारी, राजेश रौशन, साहेब साह व अन्य कार्यकर्ता थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.