पश्चिम पंचारण। बिहार के पश्चिम पंचारण में एक अनोखा मामला सामने आया है। बिटिया की शादी के लिए खरीदारी से लेकर पूरी तैयारी धूमधाम से चल रही थी। इसी बीच घर में रखे रुपये व गहने अचानक गायब हो गए। कुछ देर में पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया।
पता चला कि बिटिया ही रुपये व गहने लेकर फरार हो गई है। इस घटना की सूचना फैलने के बाद हर तरफ चर्चा शुरू हो गई। वहीं स्वजनों का आरोप है कि शादी की नियत से उसे भगाया गया है। करीब ढाई लाख नकद और गहने के साथ शादी की नियत से एक लड़की को भगा ले जाने का मामला सामने आया है।
प्राथमिकी उसके पिता ने सहोदरा थाने में दर्ज कराई है। बताया गया है कि लड़की की शादी आगामी 9 मई को तय है। पिता ने आ’रोप लगाया है कि कुछ लोगों के प्रलोभन में बेटी घर से ढाई लाख नकद और नौ थान सोने का गहना भी ले गई है, जो उसकी शादी के लिए घर में रखा था।
उनका आ’रोप है कि सविता देवी, पूजन निषाद, लालू निषाद की पत्नी, लालू निषाद तथा पूजहां-पटजिरवा थाना क्षेत्र के ढबिया भवानीपुर गांव निवासी संदीप कुमार लड़की को भगा ले गए है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया है कि लड़की के पिता के आवेदन पर प्रा’थमिकी दर्ज कर अ’भियुक्तों की गि’रफ्तारी के लिए छा’पेमारी की जा रही है।


