पटना : अब स्नातक, पीजी या पीएचडी परीक्षा के परिणाम के आने के बाद मूल प्रमाण पत्रों के लिए विद्यार्थियों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन को परिणाम के 180 दिनों के बाद डिग्री जारी करने को कहा है।
डिग्री में देरी होने को लेकर काफी संख्या में आयोग को शिकायत, आरटीआइ व प्रश्न प्राप्त हो रहे थे। इसके बाद यूजीसी ने सभी कुलपति व कालेज के प्राचार्यों को यह निर्देश दिया।
यूजीसी ने कहा कि छात्रों को डिग्री, अंकप्रमाण पत्र और अन्य प्रमाण पत्र जारी करने में देरी होने से रोजगार तथा उच्च शिक्षा में परेशानी होती है।
यूजीसी ने कहा कि विश्वविद्यालय शासन यदि आयोग के इस निर्देश को पालन करने में विफल रहता है तो यूजीसी के रेगुलेशन 2012 के नियम नौ के तहत दं’डात्मक का’र्रवाई करने को वह बाध्य होगी।

