पति परेशान, मेला घूमने गई विवाहिता प्रेमी संग फ’रार

बिहार के बांका जिले में एक अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। एक शख्‍स अपनी पत्‍नी को मेला घुमाने लाया था, जहां से वह लापता हो गई। बताया जा रहा है कि विवाहिता अपने कथित प्रेमी के साथ चली गई। मेले में काफी ढूंढ़ने पर जब पत्‍नी नहीं मिली तो श्‍ख्‍स पुलिस की शरण में गया।महिला का परेशान पति थाने जा पहुंचा और एक शख्‍स के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित शख्‍स ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल स्‍थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिरकार मामला क्‍या है? गौरतलब है कि महिला 1 बच्‍चे की मां भी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विवाहिता के अपने प्रेमी संग जाने की यह घटना बांका जिले के बाराहाट की है. बढ़ौना गांव की एक महिला पति और बच्‍चे के साथ ढाका मोड़ मेला देखने आई थी। इसके बाद से उनका कहीं अता-पता नहीं है।  महिला के पति ने मंगलवार शाम को इस बाबत बाराहाट थाने में जाकर लिखित शिकायत दी। महिला के पति ने अपने ही गांव के निवासी पंकज झा नाम के शख्‍स को आरोपी बनाया है। शख्‍स का कहना है वह पत्‍नी और बच्‍चों के साथ मेला देखने आए थे। इसी दौरान आरोपी पंकज ने उनकी पत्‍नी को कार में बिठाया और मेला ग्राउंड से कहीं चले गए।  महिला के परेशान पति ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि महिला ने जैसे ही अपने कथित प्रेमी पंकज झा को कार के साथ देखा वह खुश हो गईं। थोड़ी ही देर में दोनों गायब हो गए। स्‍थानीय पुलिस ने पति की शिकायत मिलने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि आखिर इस मामले की हकीकत क्‍या है। हालांकि, पुलिस ने इस बाबत शिकायत मिलने की पुष्टि की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.