डाकघर काउंटर पर नहीं लेगा भुगतान, तो कैसे होगा भुगतान, जानें…

भागलपुर। डाकघर भी हाइटेक हो गया है। अब रजिस्ट्री, पर्सल, स्पीड पोस्ट, रजिस्टर पैकेट, रजिस्टर ​प्रिटिंग आदि की बुकिंग कराने के लिए काउंटर पर नकद भुगतान नहीं करना पड़ेगा। इसलिए कि डाकघर को कैशलेस करने की दिशा में पहल शुरू कर दी गई है।

अब किसी भी तरह की बुकिंग करने पर काउंटर पर नकद नहीं बल्कि मोबाइल से आनलाइन भुगतान करना पड़ेगा। शनिवार से भागलपुर के प्रधान डाकघर सहित बांका के मुख्य डाकघर में यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। पर्सल, स्पीड पोस्ट आदि की बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को क्यूआर कोड से मोबाइल से आनलाइन भुगतान करना होगा।

हालांकि प्रचार, प्रसार के अभाव में पहले दिन नई व्यवस्था पूरी तरह सफल नहीं हो पाई। बुकिंग कराने वाले तीन-चार को छोड़ अधिकांश ग्राहकों ने काउंटर पर नकद भुगतान ही किया। दूसरी ओर रेलवे की टिकट भी डाकघर से निर्गत होना है, लेकिन अबतक इसकी शुरुआत डाकघर में शुरू नहीं की जा सकी है।

रेलवे टिकट के लिए भी मोबाइल से आनलाइन भुगतान करना पड़ेगा। डाक अधीक्षक राम परीखा प्रसाद ने बताया कि पर्सल, स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री आदि की बुकिंग कराने पर आनलाइन भुगतान की शुरुआत प्रायोगिक तौर की गई है।

 

सफल होने पर धीरे-धीरे सभी डाकघरों में भुगतान की नई व्यवस्था लागू की जाएगी। उन्होंने बताया कि साफ्टवेयर स्टाल होने के बाद डाकघर से रेलवे टिकट की बुकिंग भी शुरू हो पाएगी।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.