सुबह टहलने गई महिला पर यु’वकों ने किया क’मेंट, परिजन द्वारा वि’रोध करने पर जमकर मा’रपीट

छपरा के रिविलगंज थाना क्षेत्र के टेननिवास में महिला के छे’ड़खानी का विरोध करने पर दो लोगों को बु’री तरह पी’टकर घा’यल किया गया। घा’यल व्यक्तियों की पहचान टेकनिवास तिवारी टोला निवासी बिनय तिवारी (45वर्ष) पिता काली प्रसाद तिवारी और बबलू तिवारी (38वर्ष) पिता काली प्रसाद तिवारी के रूप में हुआ है। दोनों घा’यलों का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है।

एक घा’यल व्यक्ति के सिर में चोट लगने से स्थिति गम्भीर बताई जा रहा है। जबकि दूसरे व्यक्ति का पांव टूट गया है। छे’ड़खानी की शिकायत करने गए परिजनों से मा’रपीट कर घायल कर देने का आरोप है।

सुबह टहलने गए महिला से छेड़खानी पर उत्पन्न हुआ विवाद
घ’टना के संबंध में बताया जा रहा है कि- घायल युवक बबलू तिवारी की पत्नी रूबी देवी सोमवार की सुबह गांव के बाहर कुछ महिलाओं के साथ टहल रही थी। सड़क के किनारे पुलिया पर बैठे युवकों ने महिला पर कमेंट करना शुरू कर दिया। महिला द्वारा इसका विरोध किया गया जिसके बाद मनचले युवक महिला के साथ बकझक करने लगे।

महिला ने इस बात की जानकारी अपने पति बबलू तिवारी को दी। जिपर बबलू अपने भाई के साथ युवक के घर शिकायत करने पहुंचे। शिकायत के दौरान दोनों पक्ष में बतकही के होने लगी। देखते-देखते दोनों गुट आपस मे भिड़ गए। दोनों पक्ष द्वारा की गई मारपीट में 6 लोग घायल बताये जा रहे है। इसमे दो लोग गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल घायलो का ईलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading