पहले ट्रेन में बैठाकर भेजा मायके, फोन पर दिया तीन तलाक

नवादा से बड़ी खबर सामने आ रही है। शादी के एक महीने बाद ही ससुराल वालों ने एक लाख रुपये दहेज के लिए प्र’ताड़ित करना शुरू कर दिया। रकम देने से इन्कार करने पर काफी मा’रपीट की।  फिर पति एक ट्रेन में महिला को बैठा कर फ’रार हो गया। तब मायके फोन कर परिवारवालों को खबर दी, मायके वाले घर ले आये। इसके पांच महीने बाद पति ने मोबाइल पर फोन कर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत की, लेकिन अब तक एफआइआर दर्ज नहीं हुई। बताया जाता है कि यह मामला पकरीबरावां थाना क्षेत्र के का है। 

दहेज के लिए किया जा रहा था शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित

महिला की शादी पिछले साल जून महीने में हुई थी और दिसंबर में पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी एक जून 2021 को हरियाणा के नूहं जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक में गांव हुई थी। तब चार लाख रुपये नकद, जेवरात व घरेलू सामान आदि दिये गये थे। चार जून को विदा होकर ससुराल पहुंची, इसके कुछ दिनों बाद तरह-तरह का ताना देते हुए और एक लाख रुपये दहेज के रूप में मांग किया जाने लगा। रकम नहीं देने पर ससुराल वालों ने शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

शादी के एक महीने बाद ही दिया तलाक

शादी के एक महीने बाद ही पति ने हावड़ा मेल ट्रेन में बैठा दिया और वहां से गायब हो गया। फिर मायके वालों से संपर्क कर घर पहुंची।  इसके बाद ससुराल वालों से कई बार बातचीत करने का प्रयास किया गया, लेकिन वे ले जाने को तैयार नहीं हुए।

दिसंबर महीने में पति ने मोबाइल फोन कर तीन तलाक देकर जिंदगी बर्बाद कर दी।  पीड़िता ने बताया कि उससे शादी करने से पहले पति और शादी कर चुका था। इसकी जानकारी ससुराल जाने पर मिली।  वह अपनी पहली पत्नी और बच्चों को छोड़ चुका था।  सबा इस मामले को लेकर दर-दर भटक रही है। इसने कहा कि मामला लेकर महिला थाने भी गयी, किसी ने शिकायत नहीं सुनी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.