मुजफ्फरपुर : हरियाणा के रोहतक स्थित महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी खेल परिसर में 15 से 17 अप्रैल तक तीन दिवसीय आयोजित नेशनल सवात फेडरेशन कप 2022 में बिहार से कुल 21 फ्रेंचबॉक्सिंग खिलाड़ियों की टीम शामिल हुई थी। जिसमें बिहार के 19 खिलाड़ियों ने पदक जीते।
इसमें 10 स्वर्ण पदक, सात रजत पदक व 2 कांस्य पदक के साथ बिहार ऑल ओवर इंडिया में दूसरे स्थान पर रहा। इसके साथ ही विजेता टीम की ट्राफी एमडीयू यूनिवर्सिटी के खेल निदेशक डॉ.देवेंद्र धुल के द्वारा बिहार के मुख्य कोच सह तकनीकी पदाधिकारी सिहान इंजीनियर राहुल श्रीवास्तव को दिया गया।
महिला टीम कोच सिल्पी सोनम व मैनेजर लव शर्मा को भी बेस्ट ऑफिसियल अवार्ड देकर राष्ट्रीय सवात् संघ के महासचिव परमजीत कौर के द्वारा सम्मानित किया।
बिहार के सभी विजेता खिलाड़ियों को राज्य सवात् संघ, बिहार के अध्यक्ष आईएएस चंद्रमोहन प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष रंजीत प्रसाद, सदस्य बबली सिंह, सूरज पंडित समेत सभी पदाधिकारी व खिलाड़ियों द्वारा बधाई व शुभकामनाएं दी गई।



