मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल का ब्लड बैंक जर्जर भवन में संचालित, खतरे में जान

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल का ब्लड बैंक पिछले कई महिनो से एक जर्जर भवन में चल रहा है। भीषण बारिश और भूकंप में छत गिरने का खतरा बना हुआ है। सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि इसी भवन में प्रतिदिन 100+ थैलेसीमिया बच्चे, उनके माता-पिता और रक्तदाता आते हैं। ब्लड बैंक के लिए नया भवन बनकर तैयार है, लेकिन प्रशासन स्थानांतरण नहीं कर रहा।

इसे लेकर जब सिविल सर्जन से पूछा गया तो उनका कहना है कि  “अगर मेरे ऊपर गिर गया तो कौन जिम्मेदार होगा?” ऐसे में दिव्यांश मेहरोत्रा जो कि मुजफ्फरपुर के एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं, वह  पिछले 5 वर्षों से रक्तदान एवं थैलेसीमिया जागरूकता पर काम कर रहें हैं, उन्होंने मीडिया के माध्यम से मांग किया है कि इस संवेदनशील मुद्दे को प्रसाशन तक पहुंचाया जाए।

 प्रशासन से मांग

1. प्रशासन पर दबाव बने और ब्लड बैंक को नए भवन में शिफ्ट किया जाए
2. आम जनता को पता चले कि उनके इलाज की जगह कितनी असुरक्षित है
3. हजारों थैलेसीमिया बच्चों को समय पर सुरक्षित इलाज मिल सके

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading