मुकेश सहनी को मिला राजद में एंट्री का फार्मूला, जानें पूरा मामला…

पटना। बिहार की सियासत में अलग-थलग पड़े वीआईपी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के लिए लालू यादव के करीबी ने आरजेडी ने शामिल में होने के लिए फार्मूला बताया है। राजद नेता भोला यादव ने कहा है कि सहनी अगर बिना शर्त तेजस्वी के नेतृत्व में काम करना चाहते हैं तो उनका स्वागत है।

राजद के इस प्रस्ताव के बाद वीआइपी ने प्रतिक्रिया देते हुए धन्यवाद कहा है। पार्टी के प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा है कि बोचहां उपचुनाव में हमारे प्रदर्शन ने अन्य दलों के भ्रम को दूर कर दिया है।

राजद नेता और लालू यादव के करीबी भोला यादव ने मुकेश सहनी को आफर देते हुए कहा है कि वे अगर बिना शर्त तेजस्वी का नेतृत्व स्वीकार करेंगे तो वे राजद एंट्री कर सकते हैं।

भोला यादव ने यह भी कहा कि ये उनकी व्यक्तिगत राय है। मुकेश सहनी को फिर से बिहार महागठबंधन में शामिल किया जाए या नहीं ये तो शीर्ष नेतृत्व ही तय करेगा। राजद के इस प्रस्ताव पर वीआइपी ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

मुकेश सहनी को कई मौके पर खुलकर लालू यादव की तारीफ करते हुए सुना जा चुका है। वे लालू की विचारधारा की कई बार सराहना भी कर चुके हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading