भ्र’ष्ट प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी होगी का’र्रवाई, आखिरकार क्यों?

मुजफ्फरपुर। भ्रष्ट तरीके से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले मुशहरी के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पर अब कासर्रवाई की तलवार लटक गई है। आर्थिक अ’पराध इकाई (ईओयू) ने छा’पेमारी की रिपोर्ट खाद्य एवं संरक्षण विभाग और मुजफ्फरपुर के डीएम को भेजी है।

इसमें कहा गया है कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने आय से दो करोड़ 42 लाख 26 हजार 866 रुपये की अधिक की संपत्ति अर्जित की है । मालूम हो कि ईओयू की टीम ने संतोष कुमार के तीन ठिकानों पर छा’पेमारी की गई थी।

हाजीपुर एवं ब्रह्मपुरा स्थित आवास और कार्यालय में की गई छा’पेमारी में इस संपत्ति का पता चला था। ईओयू की रिपोर्ट के अनुसार 13.40 लाख रुपये नगद जब्त किए गए थे। इसके अलावा करीब 26 लाख 42 हजार 451 रुपये मूल्य के आभूषण भी मिले थे।

 

जमीन से संबंधित 14 दस्तावेज के अलावा 12 बैंकों खाते की भी जानकारी मिली थी । बीमा एवं अन्य निवेश के भी 31 कागजात बरामद किए गए थे।

 

ईओयू के पुलिस अधीक्षक ने भेजे गए पत्र में कहा है कि अनुसंधान के बाद यह रिपोर्ट तैयार की गई है। इस पत्र के बाद संतोष कुमार पर कुछ दिनों में का’र्रवाई संभव है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading