मुजफ्फरपुर : भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट की बैठक में राज्य स्तरीय बैठक की सफलता को लेकर हुई चर्चा

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के खबड़ा एनएच-28 स्थित एक निजी होटल में भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट की बैठक हुई। इस अवसर पर फ्रंट के नेताओं ने दीप प्रज्जवलित कर और श्रीबाबू के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान बैठक में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया।

वहीं फ्रंट के नेताओं ने पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आगामी आठ मई को आयोजित होने वाले भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट की राज्य स्तरीय बैठक की सफलता को लेकर चर्चा की।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि पटना में आगामी 8 मई को भूमिहार सामाजिक फ्रंट की राज्य स्तरीय बैठक श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में होगी। पूरे फ्रंट के तीन अध्यक्ष, कार्यकारिणी अध्यक्ष व महामंत्री प्रत्येक जिला में प्रतिदिन तीन-तीन सभाएं कर रहे है।

वहीं वैशाली, छपरा और मुजफ्फरपुर में फ्रंट की बैठक हुई है। जिसमें फ्रंट को विकसित करने के साथ पूरे बिहार के अंदर प्रचार-प्रसार ब्लॉक स्तर ही नहीं बल्कि पंचायत स्तर तक कैसे होगा इसकी योजनाएं बनाई जा रही है। और इसके लिए फ्रंट प्रतिदिन अभियान शुरू किया है। सभी 38 जिलों में फ्रंट की ओर भ्रमण कार्य जिला स्तर पर हो रहा है।

जिला स्तर पर फ्रंट के सभी योग्य नेता 8 मई को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में पहुंचेंगे। और वहां से शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक सभी परिवेश पर वार्ता होगी और वहां से शंखनाद किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि हम तय करेंगे कि कौन सत्ता में रहेगा और कौन नहीं। बोचहां में हमने सिर्फ झलक दिखाया है। इस मौके पर धर्मबीर शुक्ला, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading