मुजफ्फरपुर : मड़वन में एक करोड़ 15 लाख की लागत से बनेगी दो सड़क

कांटी विधायक इस्माइल मंसूरी ने शनिवार को दो अलग-अलग जगहों पर कुल एक करोड़ 15 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। नरहरसराय प्राइमरी स्कूल से यादव टोला तक 0.575 किमी सड़क लगभग 40 लाख व कटहा पुल से गोपालपुर जानेवाली सड़क भाया कटहा झगड़ू साह टोला का निर्माण 75 लाख रुपये की लागत से होगा।

इस दौरान विधायक ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में एक भी सड़क जीर्णशीर्ण अवस्था में नहीं रहेगी। कई सड़कों का डीपीआर हो चुका है। जल्द ही इनका निर्माण कार्य शुरू होगा।

मौके पर सुरेश सिंह, मोतिउर रहमान, संजय राय, भरत राय, मो. मोहसिन, मुन्नी देवी, सकलदेव प्रसाद यादव, रघुनाथ सहनी, डॉ. सबीर, मो. अतुउल्लाह, मो. सज्जाद उर्फ टिंकू, मो. गुफरान, मो. हसनैन, मो. जहांगीर, मो. समी, रामसूरत राय, रामप्रवेश राय, शत्रुध्न राय, गोलू सहनी, प्रदीप राम, सुनील कुमार थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading