मुजफ्फरपुर में EDU मेला 2026 का भव्य शुभारंभ, सैकड़ों विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में आज 22 नवंबर को EDU मेला 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस शैक्षणिक मेले में शहर और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, विभिन्न पाठ्यक्रमों, करियर के अवसरों और देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में दाखिले से जुड़ी जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ नगर विधायक रंजन कुमार, Ignity Foundation के निदेशक जेपी सिंह तथा देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर देश के अलग-अलग राज्यों से कई विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। इनमें सैंडिप यूनिवर्सिटी, अरका जैन यूनिवर्सिटी, दून ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, जीआरडी यूनिवर्सिटी, जेबीआईटी, ज्ञान सरोवर विद्यापीठ, माइंड पावर यूनिवर्सिटी, एल्पाइन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, मंगलायतन यूनिवर्सिटी, सनाका ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, भारती विद्यापीठ, आरजीआई सहित कई संस्थान शामिल हैं।

मेले में विद्यार्थियों को मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, लॉ, कृषि, नर्सिंग, फार्मेसी, बीएड सहित विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन से संबंधित जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से 4 लाख रुपये तक के शिक्षा ऋण, स्कॉलरशिप और फाइनेंस असिस्टेंस के संबंध में भी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।

EDU Global, उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित इस शैक्षणिक मेले में Ignity Foundation एसोसिएट पार्टनर के रूप में सहयोग कर रहा है। Ignity Foundation के निदेशक जेपी सिंह ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर विकल्पों से अवगत कराना और उनके भविष्य के लिए सही शैक्षणिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है, ताकि विद्यार्थी अपनी रुचि और योग्यता केअनुसार बेहतर करियर का चुनाव कर सकें।

वहीं, कार्यक्रम के संपूर्ण मैनेजमेंट की जिम्मेदारी प्रकाश दास ‘मानस’ द्वारा संभाली गई। उनके नेतृत्व में विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों और विद्यार्थियों की सहभागिता के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कुल मिलाकर EDU मेला 2026 विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसरों को जानने, विभिन्न विश्वविद्यालयों से सीधे संवाद करने और अपने बेहतर भविष्य की दिशा तय करने का एक महत्वपूर्ण मंच बनकर सामने आया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.