मुजफ्फरपुर : पिता व पुत्र ने एक-दूसरे पर किया धारदार हथियार से ह’मला, ज’ख्मी

सिवाईपट्टी थाना के रघई गांव में शनिवार दोपहर पिता और पुत्र ने एक-दूसरे पर पारिवारिक विवाद में धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

पुलिस ने जख्मी पिता मुनीलाल सहनी (50 वर्ष) और उसके पुत्र राधेश्याम सहनी 17 वर्ष को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। मुनीलाल पत्नी सुनिता देवी ने बताया कि पुत्र को बाहर काम पर जाने के लिए कहने पर दोनों के बीच विवाद हो गया।

इससे पहले भी पिता-पुत्र में कई बार विवाद हो चुका है। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी है। वहीं, थानाध्यक्ष शमीम अख्तर ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.