मुजफ्फरपुर। नई शिक्षा नीति के तहत बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के मानव संसाधन विकास संस्थान (यूजीसी एचआरडीसी) के लिए यूजीसी ने छह कार्यकर्मो के संचालन की मंजूरी दी है। ये कार्यक्रम सत्र 2022-23 के लिए प्रभावी होंगे।
प्रत्येक महीने संस्थान की ओर से कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा। बहुविषयक और समग्र शिक्षा को लेकर आठ बिंदुओं पर कार्यक्रम को केंद्रित किया गया है। उच्च शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर कार्यशाला में विशेष जोर दिया जाएगा।

पीएचडी शोधार्थियों के लिए इंट्रैक्शन कार्यक्रम, पोस्ट डाक्टोरल फेलोज, थिमेटिक पापुलराइजेशन आफ एनइपी-2020, मूक्स इ-कंटेंट डेवलपमेंट एंड ओपेन एजुकेशन रिसोर्सेज, वन डे प्रिंसिपल मीट और एकेडमिक एडमिनिस्ट्रेटर्स के लिए कार्यशाला को मंजूरी दी गई है।

यूजीसी एचआरडीसी में रिफ्रेशर व लघु समय के लिए भी कोर्स को स्वीकृति दी गई है। पूरे सत्र में चार इंडक्शन कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा फिजिक्स, जूलाजी, हिंदी, एजुकेशन व कामर्स एंड मैनेजमेंट के शिक्षकों के लिए रिफ्रेशर कोर्स आयोजित किए जाएंगे। इनवायर्नमेंटल प्रोटेक्शन एंड डिजास्टर मैनेजमेंट और ह्यूमन राइट्स एंड सोशल इनक्लूजन विषयों में रिफ्रेशर कोर्स संचालित किए जाएंगे।