मुजफ्फरपुर : बिजली विभाग ने सा’इबर फ्रा’ड के खि’लाफ अभियान शुरू कर दिया है। इसके अंतर्गत बिजली विभाग ने सा’इबर फ्रा’ड के बिजली संबंधित काल या मैसेज आने पर सीधे थाने में ए’फआइआर दर्ज कराने की उपभोक्ताओं को सलाह दी है।
बताया गया कि उपभोक्ताओं को किसी सं’दिग्ध एप जरिए आनलाइन भुगतान से बचना चाहिए। उन्हें हमेशा बिजली बिल भुगतान के लिए कंपनी के प्रमाणित बिहार बिजली स्मार्ट मीटर एप, सुविधा एप एवं वेबसाइट का उपयोग ही करना चाहिए।
बिजली विभाग के सीएमडी संजीव हंस के साथ आर्थिक अ’पराध इकाई के एडीजी नैय्यर हसनैन खान की एक बैठक हुई। एडीजी ने एसपी सुशील कुमार को पीड़ित बिजली उपभोक्ताओं के मामले की जांच का जिम्मा सौंपा है।
विभाग के सीनियर प्रोटोकाल अधिकारी ख्वाजा जमाल ने बताया कि सा’इबर अ’पराधियों का शि’कार होने से बचाव किया जाएगा और बिजली उपभोक्ताओं के डाटा को सुरक्षित रखा जाएगा।
बिहार आर्थिक अ’पराध इकाई बीएसपीएचसीएल के कर्मियों और उपभोक्ता के बीच जागरूकता अभियान चलाएगा। बैठक में एसबीपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक महेंद्र कुमार, बीएसपीएचसीएल के आइटी सेल के अधिकारी भी शामिल थे।
