मुजफ्फरपुर में सि’लेंडर वि’स्फोट से 18 घर ज’लकर राख : तीन घन्टे तक मची रही अ’फरातफरी

मुजफ्फरपुर : सकरा थाना क्षेत्र के चौसीमा में सिलेंडर विस्फोट होने से भीषण आग लग गयी। इसमें 18 घर ज’लकर राख हो गए। करीब 20 लाख रुपए की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। एक-एक कर 10 सिलेंडर वि’स्फोट होने से पूरा इलाका दहल उठा। अ’फरातफरी और भगदड़ का माहौल मच गया। लोग अपने सामान और मवेशी की सुरक्षा में जुट गए।

लेकिन, आग की लपटें इतनी तेज थी कि सामान निकालने में असफल रहे। कुछ लोगों ने पानी से आग से बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, कोई फायदा नहीं हुआ। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की वाहन मौके पर पहुंची। एक घन्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक 2-3 लाख रुपये कैश, जेवरात, कपड़े, अनाज, बर्तन समेत अन्य सामान जलकर राख हो चुके थे।

खाना बनाने के दौरान लगी आग
पूर्व मुखिया मुनचुन ठाकुर ने बताया की एक महिला अपने घर मे गैस पर खाना बना रही थी। इसी दौरान वह गैस खुला छोड़कर पानी लेने के लिए बाहर गयी। तबतक सिलेंडर में आग लग चुकी थी। जब वह किचेन में गयी तो सिलेंडर में आग लगा देख शोर मचाती हुई बाहर भागी।

शोर सुनकर आसपास से काफी लोग जुट गए। जबतक लोग सिलेंडर में लगे आग को बुझाते। एक जोरदार विस्फोट हुआ और पूरे घर मे आग लग गयी। इसके बाद देखते-देखते 18 घर जलकर राख हो गए।

फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंची
दुखा राम, सुबोध राम,अरुण राम, शांति देवी, मिथिलेश राय, दीपेश राम बजरंग राम, अशोक राम, कैलाश राम और मनिया देवी समेत अन्य के घरों में आग लग गयी। सूचना पर सकरा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंची।\

तब जाकर आग पर काबू पाया गया। गांव में कोहराम मचा हुआ है। सभी मेहनत मजदूरी करने वाले परिवार हैं। अब उनके पास न खाने के लिए अनाज है, न पहनने के लिए कपड़ा और न रहने के लिए छत है। स्थानीय जनप्रतिनिधि अपनी तरफ से पीड़ित परिवारों को मदद करने की कवायद कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading