ट्रेड लाइसेंस नहीं लेने वाले 14 हजार दुकान व प्रतिष्ठान

मुजफ्फरपुर। बार-बार समय सीमा बढ़ाने एवं नोटिस देने के बाद भी ट्रेड लाइसेंस नहीं लेने वाले शहरी क्षेत्र स्थित 14 हजार से अधिक दुकान एवं प्रतिष्ठान नगर निगम के निशाने पर है।

अब नगर निगम न सिर्फ ऐसे दुकानों एवं प्रतिष्ठानों का सील करेगा बल्कि लाइसेंस शुल्क के साथ-साथ भारी भरकम जुर्माना भी वसूल करेगा। दुकानदारों एवं व्यवसायियों से नोटिस भेजने पर हुए खर्च की वसूली भी करेगा।

 

नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने इसके लिए सिटी मैनेजर ओम प्रकाश के नेतृत्व में 25 सदस्यीय धावा दल का गठन किया है। धावा दल के सदस्य टीम बनाकर शहर के विभिन्न इलाकों में पहुंच ट्रेड लाइसेंस नहीं लेने वाले दुकानों एवं प्रतिष्ठानों को सील करेंगे।

 

कार्रवाई की जद में आए दुकानदार या प्रतिष्ठान मालिक जब तक ट्रेड लाइसेंस शुल्क के साथ जुर्माना नहीं भड़ेंगे अपनी दुकान या प्रतिष्ठान नहीं खोल पाएंगे। नगर आयुक्त ने बीते वर्ष तीन दिसंबर को विद्युत कनेक्शन आईडी के आधार पर चिन्हित कर शहर के 16821 व्यवसायियों को ट्रेड लाइसेंस लेने के लिए पहली बार नोटिस भेजा था

नोटिस में 15 दिनों के अंदर लाइसेंस नहीं लेने पर दुकानों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठनों को सील करने की चेतावनी दी गई थी। निगम की नोटिस का व्यवसायियों ने संज्ञान नहीं लिया। नगर आयुक्त द्वारा फिर 21 जनवरी को नोटिस भेज कर 31 जनवरी तक लाइसेंस लेने को कहा गया। इसके बाद मात्र दो हजार दुकानदारों ने निगम कार्यालय पहुंच लाइसेंस लिया। इसके बाद भी लाइसेंस नहीं लेने वालों के खिलाफ निगम ने सख्त कार्रवाई शुरु कर दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading