दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातक द्वितीय खंड प्रतिष्ठा, सामान्य एवं आनुषंगिक सत्र 2019-22 की विशेष प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षा पांच मई से आयोजित की गई है।
परीक्षा नियंत्रक ने अधिसूचना जारी कर बताया कि स्नातक द्वितीय खंड प्रतिष्ठा, सामान्य एवं आनुषंगिक विषयों की प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षा में किसी कारणवश जो परीक्षार्थी शामिल नहीं हो सके थे।
वैसे परीक्षार्थी पांच मई से आठ मई तक आयोजित विशेष परीक्षा में भाग ले सकते हैं। दरभंगा जिला अंतर्गत सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कालेजों के परीक्षार्थियों की विशेष परीक्षा एमएलएसएम और सीएम साइंस कालेज दरभंगा में ली जाएगी।
मधुबनी जिला अंतर्गत सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कालेजों के परीक्षार्थियों की विशेष परीक्षा आरके कालेज मधुबनी में ली जाएगी। समस्तीपुर जिला अंतर्गत सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कालेजों के परीक्षार्थियों की विशेष परीक्षा आरएनआर कालेज समस्तीपुर में ली जाएगी।

