मुजफ्फरपुर : दिल्ली से मंगाई गई पार्सल के डब्बों से श’राब ज’ब्त

मुजफ्फरपुर : ट्रेनों से शराब की खेप पहुंचाने के लिए धंधेबाज अब नया पैतरा आजमाने लगे है। धंधेबाज अब ट्रेन में शराब पार्सल करवा रहे है। ताकि, शराब की खेप आसानी से मिल सके। इसको लेकर धंधेबाज अब ट्रेन की पार्सल बोगी से शराब मंगवा रहे हैं। ताजा मामला मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन का है। जहां दिल्ली से आने वाली क्लोन स्पेशल से धंधेबाजों ने शराब की खेप पार्सल करवाई है।

आने वाली ट्रेन के पार्सल बोगी से मुजफ्फरपुर जंक्शन पर शराब की कार्टन पहुंची। बताया जाता है कि ट्रेन से जंक्शन पर शराब की कार्टन उतर नहीं सकी। जिसके कारण वह समस्तीपुर चली गई। इसके बाद पवन एक्सप्रेस से पुन: शराब मुजफ्फरपुर जंक्शन भेजी गई। इलेक्ट्रिक्स गुड्स के नाम से शराब के कार्टन नई दिल्ली स्टेशन पर बुक हुए थे। इसे मुजफ्फरपुर में डिलीवरी दी जानी थी। जिसे देर रात शराब लेने के लिए दो धंधेबाज जंक्शन पर पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि शराब की डिलीवरी दोनों को मिली। इसके बाद दोनों धंधेबाज ठेला वाले को शराब का कार्टन अहियापुर पहुंचाने का आर्डर देकर आगे बढ़ गए। इसी दौरान आरपीएफ के एक जवान की नजर पार्सल पर पड़ गई।

जिसके बाद उसने ठेला चालक को रोका। जवान ने कार्टन में बोतल होने की आशंका जताई। इस बीच डिलीवरी लेने पहुंचे दोनों धंधेबाज फरार हो गया। जांच में शराब की पुष्टि हुई। इसके बाद सभी कार्टन जीआरपी को सौंप दिया गया।

बताया गया कि चार डब्बों में 91 बोतल शराब थी। थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। डिलीवरी पर्ची के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.