मुजफ्फरपुर जंक्शन स्थित प्लेटफार्म संख्या 1 पर एक किशोरी आ’त्महत्या करने के लिए पहुंच गई। वह समस्तीपुर की रहने वाली बताई गई। बताया जा रहा है कि वह समस्तीपुर स्थित अपने घर से भागकर मुजफ्फरपुर पहुंची थी।

यहां वह जंक्शन के प्लेटफॉर्म के किनारे खड़ी हो गई। वहां वह ट्रेन आने का इंतेजार करने लगी। उसे अकेला देखकर जीआरपी के जवानों को शक हुआ। इस पर उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में किशोरी ने आत्महत्या करने की जानकारी दी।

इसके बाद जीआरपी ने किशोरी को हिरासत में ले लिया। फिर, जीआरपी थाने लाया गया। जहां उससे पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ में किशोरी ने अपना घर समस्तीपुर बताया।

उसके बताये गए पते का सत्यापन किया गया। फिर, उसके परिजनों को मामले की सूचना दी गई। इसके बाद किशोरी के परिजन जीआरपी थाना पहुंचे। जहां किशोरी व उसके पिता के बीच जमकर बकझक हुई। उसने पिता व परिजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए घर जाने से इनकार कर दी।

थानेदार ने बताया कि काफी देर तक समझाए जाने के बाद किशोरी अपने परिजनों के साथ घर गई। उधर, जंक्शन पर बिना टिकट के ठहरे एक किशोर व किशोरी से रेल पुलिस ने पूछताछ की। दोनों मालीघाट इलाके के रहने वाले हैं। परिजनों के आने के बाद दोनों को सौंपा गया।