मुजफ्फरपुर : गुरु शिक्षा सम्मान समारोह में इन शिक्षकों का किया गया सम्मान

मुजफ्फरपुर : शहर के खबड़ा स्थित होटल रेणुका पैलेस में बहुप्रतिष्ठित संस्थान एक्यूरेट मल्टी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से गुरु शिक्षा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम प्रणव कुमार, बीआरएबीयू के प्रॉक्टर सह डीएसडब्लू प्रो. डॉ. अजीत कुमार, एमडीडीएम कॉलेज की प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया, एसकेजे लॉ कॉलेज के प्राचार्य प्रो.जयंत कुमार, डीईओ अब्दुल सलाम अंसारी व वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

कार्यक्रम में शहर के विभिन्न सरकारी व गैरसरकारी शिक्षण संस्थानों, कॉलेजों, निजी कोचिंग के प्रतिष्ठित शिक्षकों को विद्यार्थियों के हित में किए गए योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि एक्यूरेट मल्टी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पिछले सोलह वर्षो से विद्यार्थियों के हित में काम कर रही है और संस्था ने अब तक मुजफ्फरपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में हजारों छात्रों का सकुशल मार्गदर्शन किया है।

डीएम ने इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए सभी सम्मानितों तथा आयोजक एक्यूरेट मल्टी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को बधाई दी। इस दौरान सभी अतिथियों ने एक्यूरेट द्वारा किए गए इस आयोजन के लिए एक्यूरेट को तथा सभी सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएं दी।

साथ ही साथ एक्यूरेट मल्टी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी नई संस्था फर्स्ट ट्रिप के शुरुआत करने की घोषण की। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य टूरिज्म के अलावा एजुकेशनल टूरिज्म, छात्रों का स्किल का विकास, पर्सनालिटी डेवलपमेंट और साथ ही छात्रों का प्लेसमेंट तक सहयोग करेगा। ये संस्था बहुत जल्द सक्रिय रूप से काम करेगी।

इस कार्यक्रम में मुख्य आयोजक एक्यूरेट मल्टी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक कुमुद रंजन, फर्स्ट ट्रिप के संस्थापक और सह संस्थापक साकेत रंजन, मोहम्मद मेराज तथा सहयोगी अमित कुमार और सैयद जहीर अब्बास थे।

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.