भोजपुर जिले के चांदी थाना नरही गांव में एक दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या कर प्लास्टिक के बोरे में बांधकर फेंका गया श’व ब’रामद हुआ है। उसका श’व आरा-पटना रेलवे लाइन के समीप झाड़ी से बरामद हुआ।

शव के मिलने से गांव में एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही चांदी थाना इंचार्ज सुबोध कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया।

मृतका चांदी थाना क्षेत्र के नरही गांव निवासी मनु कुमार की 21 वर्षीया पत्नी गुड़िया कुमारी है। इधर, मृतका का भाई अजय कुमार ने बताया कि उसके पिता सुरेश सिंह ने बीते वर्ष 2021 में मई माह के 28 तारीख को उसकी बहन गुड़िया कुमारी की शादी चांदी थाना क्षेत्र के नरही गांव निवासी नरेश सिंह के पुत्र मनु कुमार से लेन-देन के साथ पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ की थी। उसने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही उसका पति एवं ससुराल वालों द्वारा दहेज में तीन लाख रुपये और मोबाइल की मांग की जा रही थी।

जिसको लेकर ससुराल वालों द्वारा उसे बराबर प्रताड़ित किया जाता था। इसी माह के 30 तारीख को दोपहर करीब 12 बजे उससे फोन पर अंतिम बार बात हुई थी।

जिसमें फोन पर बात के दौरान उसने बताया कि वह लोग पैसे की मांग कर रहे हैं। जिसके बाद उसने कहा कि गेहूं बेचकर दे दिया जाएगा। इसी बीच 1 अप्रैल की देर रात चांदी थाना पुलिस द्वारा मृतका के परिजनों को यह सूचना दी गई थी उनकी बेटी गुड़िया कु