मुजफ्फरपुर। मारवाड़ी ब्राह्मण मंडल ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

मुजफ्फरपुर। मारवाड़ी ब्राह्मण मंडल के सदस्यों ने भगवान परशुरामजी के जन्मोत्सव पर पूजन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्यअतिथि परमानंद शर्मा ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।

मुख्यअतिथि ने कहा कि ब्राह्मण समाज को एक सूत्र में पिराने के लिए हमसब सदैव प्रयास करते रहे है और करते रहेंगे। मालूम हो कि मारवाड़ी ब्राह्मण मंडल पिछले 55 वर्षो से सामाजिक उत्थान के लिए प्रेरित है। उन्होंने संगठन के लिए सहयोग व समर्पण के लिए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।

 

कहा कि सदस्यों के सहयोग का नतीजा है कि आज यह संगठन इस मुकाम को प्राप्त कर सका है। जल्द ही कार्यकारिणी के विस्तार के लिए सामूहिक बैठक व सदस्यता अभियान चलाया जाएगा ताकि संर्पूण प्रदेश में संगठन का विस्तार किया जा सके।

 

महिला प्रकोष्ठ प्रमुख तनुप्रिया शर्मा ने कहा कि हम सभी को सशक्त महिला मंच के द्वारा समाज में एक उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। आज महिला प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और हम सब को भी एकजुट होकर एक उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।

कार्यक्रम में डॉ.विकास शर्मा, डब्बू शर्मा, राहुल राज दधीचि, विजय भारद्वाज, विजय शर्मा, मनोज शर्मा, पंडित भूपेश शर्मा, गोलू शर्मा, रतन शर्मा, मनोज शर्मा, बजरंग शर्मा, नवीन शर्मा, विशाल गोस्स्वामी, अशोक शर्मा, सज्जन शर्मा, संतोष तिवारी, मनोज गौतम, अशोक शर्मा, सुधीर शर्मा, गणेश शर्मा, राकेश शर्मा, दिलीप शर्मा, नीरज मिश्रा, अनिल शर्मा, गौरव शर्मा, पप्पू सारस्वत, राहुल शर्मा, सुनील शर्मा, आनंद शर्मा बालाजी, शेखर गोस्वामी, संजय गोस्स्वामी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading