मुजफ्फरपुर : ईद-उल-फितर पर नमाजियों ने मस्जिदों में नमाज अदा कर शांति व अमनचैन की दुआ मांगी

मुजफ्फरपुर। ईद-उल-फितर के अवसर पर मुजफ्फरपुर के ईदगाह मस्जिद समेत छोटे-बड़े सभी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई है। इस दौरान बच्चों, युवाओं व बुजुर्गों के बीच काफी उत्साह देखा गया।

वहीं एक-दूसरे से गला मिलकर ईद की शुभकामनाएं व बधाई दी गई। विशेषकर नन्हें रोजदारों ने एक-दूसरे से गला मिलकर खुशियां बांटी।

वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों में ईद की नमाज अता करके देश में अमनचैन, शांति, अखंडता, आपसी भाईचारा, हिन्दू-मुस्लिम एकता के लिए दुआ की।

साथ ही जिलेवासियों, प्रदेशवासियों व देशवासियों को ईद की बधाई देकर शुभकामनाएं दी। वहीं मेयर ने ईद पर मस्जिदों में बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम व सफाई कर्मचारियों के सहयोग की सराहना की।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.