मुजफ्फरपुर : धार्मिक न्यास परिषद से संबंधित निबंधित इकाइयों की परिसंपत्तियों की मापी कराएं : प्रमोद कुमार

मुजफ्फरपुर : सर्किट हाउस में विधि मंत्री प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में धार्मिक न्यास परिषद में निबंधित इकाइयों की परिसंपत्ति का निर्धारण एवं सीमांकन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक में डीडीसी आशुतोष द्विवेदी, डीसीएलआर पश्चिमी खगेश चंद्र झा, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी श्री ज्ञान प्रकाश उपस्थित थे।

बैठक में बताया गया कि जिले में कुल ऐसे 187 इकाइयां निबंधित है जिनकी कुल परिसंपत्ति 660 एकड़ है। विधि मंत्री ने कहा कि इसकी मापी कराई जा रही है उन्होंने निर्देश दिया कि अंचलाधिकारी प्रत्येक बुधवार और बृहस्पतिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान धार्मिक न्यास परिषद से संबंधित निबंधित इकाइयों की परिसंपत्तियों की मापी कराएंगे और साथ ही इसका सत्यापन भी करना सुनिश्चित करेंगे।

साथ ही यह भी निर्देशित किया कि निबंधित संस्थाओं की परिसंपत्तियों को पोर्टल पर शीघ्र अपलोड करने के कार्य में तेजी लाई जाए और शीघ्र अपलोड करना सुनिश्चित किया जाए। वैसे लोगों को सतर्क किया गया जो इस तरह की संपत्ति पर कब्जा बनाए बैठे हैं।

 

 

अनिबंधित धार्मिक संस्थाओं की सूची तैयार करने एवं उन्हें निबंधित करने की प्रक्रिया भी शुरू करने का निर्देश दिया गया है। मंत्री जी ने कहा कि धार्मिक न्यास परिषद की परिसंपत्तियों की मापी कराई जा रही है। इसके बाद इसकी प्लानिंग बनाई जाएगी।

 

धार्मिक न्यास परिषद के अधीन आने वाले मठ मंदिरों आदि की भूमि संबंधी विवरणी को पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा परिसंपत्तियों को संरक्षित व सुरक्षित एवं अतिक्रमण मुक्त रखने की दिशा में गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं ।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.