बिहार में पश्चिम चंपारण में एक रोचक मामला सामने आया है। नगर के हरदिया चौक निवासी प्राथमिक विद्यालय चांदपुर के प्रभारी प्रधान शिक्षक प्रदीप कुमार ने चार पेज की चिट्टी में अपनी मां और भाई से तमाम तरह के घटनाक्रम का जिक्र किया है। हालांकि लापता शिक्षक के भाई व मां मामले में कुछ भी बताने से इन्कार कर रहे हैं। उसने चांदपुर के देवशरण और अनवर का जिक्र किया है। इन लोगों से भी कर्ज लेने की बात कही है। चिट्टी में लिखा है कि देवशरण गाड़ी लेने के लिए दबाव बना रहा है। लेकिन उसे गाड़ी नहीं देना है। क्योंकि गाड़ी बेचने को लेकर कोई कागज नहीं बना है।

कर्ज भी लेने का जिक्र
चांदपुर के अनवर से भी कर्ज लेने की बात लिखा है और उसके द्वारा दबाव बनाने का जिक्र किया है। चिट्टी पढ़ने पर ऐसा लगता है कि वह आत्महत्या करने का प्रयास किया था, जिसे उसके भाई दीपक ने बचा लिया था। वह अपनी मां से मिलना चाहता था। उससे मिलने के लिए हीं गोरखपुर से घर आया था। लेकिन घर आने पर पता चला कि उसकी मां घर पर नहीं है। चिट़्टी में मां से नहीं मिलने का अफसोस प्रकट करते हुए लिखा है कि आप कभी- कभी गोरखपुर भी जाइएगा। मेरे बच्चे आपसे मिलना चाहते हैं।

चार पेज की चिट्ठी में चौकाने वाला मामला
24 घंटे से गायब शिक्षक ने चिट्ठी में उसने कर्ज में डूबे होने के कारण खुदकुशी करने की बात लिखी है। उसके गायब होने के बाद से परिवार के लोग चिंतित हैं। मामले में शिक्षक के भाई दीपक कुमार ने शिकारपुर थाने में आवेदन दिया है। शिक्षक ने अपनी मां को संबोधित चार पेज की चिट्ठी में लिखा है कि वह कर्ज में पूरी तरह से डूबा हुआ है। इससे उसकी परेशानी अधिक बढ़ गई है।

द्रोपदी बहुत अच्छी है
मौत के लिए द्रोपदी (शिक्षक की पत्नी) को दोषी नहीं माना जाए। वह खुद परेशान रहती है, रात की ड्यूटी करती है और सुबह में बच्चों को तैयार कर स्कूल भेजती है, फिर स्कूल से लाती है। बताया जाता है कि लापता शिक्षक की पत्नी गोरखपुर में नर्स के पद पर कार्यरत है। चिट्ठी में शिक्षक ने अपनी इच्छा जाहिर की है, उसके मौत के बाद किसी को नहीं बुलाया जाए।

आर्यसमाज विधि से उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाए। मामले में लापता शिक्षक के भाई दीपक कुमार ने थाने में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि लापता शिक्षक प्राथमिक विद्यालय चांदपुर का प्रधान शिक्षक है। उसने घर छोड़ने के पूर्व आखिरी बार अपनी मां से बात की है। शिक्षक के मोबाइल को सर्विलांस पर रख कर जांच की जा रही है।