मुजफ्फरपुर जंक्शन पर दो शा’तिर गि’रफ्तार:यात्रियों का सामान चु’राने की कोशिश में थे, GRP को देख भागने लगे

मुजफ्फरपुर में ट्रेन और जंक्शन पर चोरी व छिनतई करने वाले दो शातिरों को जीआरपी ने देर रात पकड़ा है। दोनों मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सोये यात्री का सामान लेकर भागने के फिराक में थे। इस दौरान उसे खदेड़कर पकड़ा गया।

मौके से तीन चोरी के मोबाइल भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि देर रात दोनों शातिर जंक्शन के द्वीत्तीय श्रेणी प्रतीक्षालय के पास यात्रियों की रेकी कर रहे थे। इस दौरान दोनों एक सोये यात्री के पास पहुंच गए। इसके बाद उसके सामान की ओर बढ़ने लगा।

इसी दौरान जंक्शन पर गश्त लगा रहे जीआरपी के ASI जितेंद्र कुमार सिंह की नजर दोनो पर पड़ गई। उसकी हड़कतो से उन्हें शक हुआ। इसी बीच दोनों रेल पुलिस के जवानों को देखकर भागने लगे। इसके बाद दोनों को खदेड़कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से चोरी के 3 मोबाइल बरामद किया गया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। जहां दोनों से पूछताछ की गई।

इधर, थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि आरोपियों में सिवाईपट्टी थाना के डेरा चौक पैगम्बरपुर निवासी नगीना साह व शिवहर जिले के तरियानी थाना के तीन पोखरिया मालीघाट निवासी विकास कुमार शामिल है।

नगीना के पास से दो व विकाश के पास से 1 चोरी का मोबाइल बरामद किया गया है। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading