मुजफ्फरपुर : विधिवत मंत्रोच्चार के साथ निकली कलश यात्रा में बही भक्ति की बयार

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के सीढ़ी घाट से रामदयालु रोड स्थित मुक्तिनाथ मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

इस अवसर पर सीढ़ी घाट पर मंदिर के प्रधान पुजारी व अन्य आचार्य ने विधिवत मंत्र उच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की।

इस कलश यात्रा में करीब 500 महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हस्सिा लिया। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलशयात्रा में महिलाएं जल लेकर मंदिर प्रांगण पहुंची।

वहीं कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के कई नामों के जयकारे भी लगाए। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कलशयात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से सफल बनाने के लिए पुलिस ने सहयोग किया। मंदिर के सचिव रामकिशोर प्रसाद ने बताया कि कलश यात्रा के बाद यह पूजा-अर्चना 10 मई चलेगी। जिसमें शिव-पार्वती और राधे-कृष्ण की प्राण-प्रतष्ठिा की जाएगी।

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading