प्रेमी को बुलाया, पति को खाट से बां’धा, मुंह में प्ला’स्टिक ठूंसा, पत्नी ने पैर से ग’ला घों’ट कर मा’र डाला

प्रेमी के साथ मिलकर पति की ह’त्या करने के बाद पत्नी निर्दोष बनकर घर पर ही रही ताकि किसी को शक नहीं हो। खुद पति की मौ’त की खबर पुलिस और घरवालों को दी। अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। रिश्तेदार आए और चले गए। पति के भाई और पिता ने एक शख्स को उसके घर से निकलते हुए देखा था। शक हुआ तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस इन्वेस्टिगेशन में हत्या के राज का पर्दाफाश हो गया। मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना बांसवाड़ा जिले में चिड़ियावास में बड़लिया गामड़ी इलाके की है।

पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार मीना ने बताया कि 28 अप्रैल की सुबह बडलिया गामड़ी की महिला निमा ने पुलिस को अपने पति चिल्ली बंजारा की संदिग्ध हालत में मौत की खबर दी थी। मौके पर चिल्ली घर पर खाट पर मृत पड़ा था। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घर वालों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया।

इसके बाद चिल्ली बंजारा के भाई मोहन ने दूसरी रिपोर्ट दी कि उसका छोटा भाई 27 अप्रैल को गुजरात से मजदूरी कर घर लौटा था, जिस दिन उसकी मौत हुई, उस दिन हमने उसके घर से राकेश बंजारा को जाते हुए देखा था। इस पर सदर थाना सीआई संजीव स्वामी ने एएसपी कानसिंह भाटी व डिप्टी सूर्यवीरसिंह के निर्देशन में जांच शुरू की।

प्रेमी और पत्नी ने साजिश के तहत ऐसे की हत्या
पुलिस पूछताछ में आरोपी निमा ने बताया कि प्रेमी राकेश बंजारा के साथ उसके पांच साल से अवैध संबंध हैं। यह बात चिल्ली को पता चल गई थी और वो आए दिन उसके साथ गाली गलौच व झगड़ा करता था। 27 अप्रैल की रात को जब चिल्ली शराब पीने के बाद गहरी नींद में सो गया तो निमा ने अपने प्रेमी राकेश बंजारा को बुलाया।

दोनों ने मिलकर चिल्ली पर कंबल डाला और रस्सी से खाट के साथ बांध दिया। इसके बाद मुंह में प्लास्टिक की थैली ठूंस कर मुंह भी बांध दिया। इस दौरान प्रेमी ने चिल्ली के हाथों को पकड़े रखा। इसके बाद पत्नी ने खाट पर चढ़कर पैर से चिल्ली का गला दबा दिया। इसके बाद रस्सी खोल दी। किसी को शक नहीं हो इसलिए पत्नी ने ही पुलिस को उसके पति की मौत की खबर दी थी। आखिर में हत्या के रहस्य से पर्दा उठ ही गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.