क्लास मॉनिटर से बात करने पर हुई पिटाई! : भोजपुर में 8वीं के छात्र को मॉनिटर के मामा ने बे’रहमी से पीटा, कॉल पर करता था बात

भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसौला गांव में अपने क्लास की मॉनिटर से मोबाइल पर कॉल करने के वि’वाद को लेकर एक किशोर की जमकर पि’टाई कर दी गई। जिससे वह गं’भीर रूप से ज’ख्मी हो गया।

जिसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जख्मी किशोर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोठुहला गांव निवासी जयनाथ बिंद का 15 वर्षीय पुत्र शंभू कुमार है।

इधर, शंभू कुमार ने बताया कि गांव के जिस स्कूल में वह आठवीं कक्षा में पढ़ता था। उसी स्कूल में एक लड़की भी पढ़ती थी और दोनों क्लास के मॉनिटर थे। आज दोपहर जब वह भुसौला गांव में क्रिकेट खेल रहा था। तभी उसी लड़की के मामा वहां आ पहुंचे और कहने लगे कि तुमने मेरी भांजी के मोबाइल पर कॉल क्यों किया।

जब उसने कहा कि मैंने फोन नहीं किया है। इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई। इसके बाद उक्त लड़की के मामा ने शंभू कुमार की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे इलाज की आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.