इन सात जिलों में बारिश के आसार, अगले एक हफ्ते के लिए पूर्वानुमान जारी

पटना। बिहार में बारिश और तेज आंधी के बाद अधिकतर जिलों में मौसम सामान्य हो गया है। अधिकतर शहरों के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

वहीं हवा की गति तेज होने के कारण आम जन जीवन पर असर पड़ा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पूरे प्रदेश में पूर्वी व दक्षिण पूर्वी हवा की मजबूत स्थिति बनी हुई है। वहीं हवा की गति 10-12 किमी प्रतिघंटा है।

 

इन मौसमी प्रभाव को देखते हुए अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सात जिलों के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार जिलों के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश के आसार है।

इन जगहों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है। मौसमी विज्ञानी की मानें तो प्रदेश में हफ्ते भर में पुरवा का प्रभाव बना रहेगा। इसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading