गुरुग्राम में 6 साल की बच्ची की निर्मम ह’त्या; पहचान छिपाने के लिए चेहरे को ईंट से कूचा, रे’प की आशंका

गुरुग्राम : गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर इलाके में छह साल की बच्ची की कथित ह’त्या के मामले में एक किशोर को पकड़ा गया है। बच्ची मानेसर इलाके में मृत पायी गयी थी और उसकी पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को क्षत-विक्षत कर दिया गया था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी किशोर इससे पहले जनवरी 2020 में एक नाबालिग लड़के की हत्या के मामले में सुधार गृह में था और उसे इस वर्ष 18 फरवरी में वहां से छोड़ा गया था।

पुलिस के अनुसार, बच्ची शुक्रवार को अपने घर से कुछ मीटर की दूरी पर ईंटों के ढेर के पास मिली, जहां उसका परिवार किराए पर रहता था। पुलिस ने बच्ची से बलात्कार की बात से इनकार नहीं किया है, लेकिन वह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लड़की के पिता ने आईएमटी मानेसर थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.