मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थानांतर्गत प्रतापपट्टी पानी टंकी के पास अ’पराधियों की गो’ली से घायल चिकित्सक डा. विवेक कुमार की स्थिति में सुधार हो रहा है। शहर के एक निजी अस्पताल मे डा. विवेक कुमार का इलाज चल रहा है।
बता दें कि रविवार की रात पांच घंटे के आपरेशन के बाद उनके जिस्म में फं’सी गो’ली चिकित्सकों ने निकाल दी। इलाज कर रहे डाक्टर ने फिलहाल विवेक कुमार को ख’तरे से बाहर बताया है।
शहर में जख्मी डाक्टर का दर्ज बयान थाने में नही पहुंच पाने के कारण प्रा’थमिकी दर्ज नही हो सकी है। हालांकि, पुलिस ने उनका बयान दर्ज कर संबंधित थाने को भेजने की बात बताई है।
पुलिस का कहना है कि डाक्टर के बयान में गो’ली मा’रने के आ’रोपित बंगरा सोनउत निवासी धनंजय यादव तथा विक्की कुमार की तलाश में छा’पेमारी जारी है।
बताया गया कि ये दोनों उनके यहां पहले काम करते थे। किसी बात को लेकर वहां काम छोड़ चुके है।
एसडीपीओ सरैया राजेश शर्मा ने बताया कि मामले में धनंजय के भाई को गि’रफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ कर आगे की का’र्रवाई की जा रही है।
