तुझको ही दूल्हा बनाऊंगी, वरना…:युवती का एकतरफा प्यार, खाना-पीना छोड़ा, जानिए पूरा मामला

चंबल में युवती के एकतरफा प्यार का मामला सामने आया है। युवती के प्रपोज करने पर युवक ने इनकार कर दिया। इससे नाराज युवती ने खाना-पीना छोड़ दिया। जिद है कि शादी करूंगी तो इसी लड़के से। जिद से परेशान होकर युवक पुलिस के पास पहुंचा और मदद की गुहार लगाते हुए कहा- साहब, मुझे बचा लो…।

मामला मुरैना जिले के सबलगढ़ के टोंगा गांव का है। 22 साल की युवती को पास के ही गांव के रहने वाले नवलेश कुशवाहा से प्यार हो गया। युवती ने कई बार युवक से प्यार का इजहार किया, लेकिन युवक ने हर बार इनकार कर दिया। युवती ने खाना-पीना छोड़ दिया तो उसके घरवालों ने युवक के परिजन से बात की। कहा कि अपने लड़के की शादी हमारी लड़की से करा दो, लेकिन, युवक के घरवाले भी नहीं माने। युवती की मौसी की बेटी नवलेश के परिवार में ब्याही है। इस वजह से उन दोनों में बातें होती रहती थीं।

युवती के परिवार ने बुलाई पंचायत
दोनों एक ही समाज के हैं। युवती के परिजन ने मामले में समाज की पंचायत बुला ली। जब दोनों पक्ष आमने-सामने हुए तो युवती ने सभी के सामने अपने प्यार का इजहार भी कर दिया। यहां भी युवक ने इनकार कर दिया तो युवती ने जान देने की धमकी तक दे डाली।

युवक पहुंचा थाने
युवती की जिद से परेशान नवलेश सबलगढ़ थाने पहुंचा। उसने बताया कि युवती उसके साथ जबरदस्ती शादी करना चाहती है। उसके घरवालों पर दबाव बनाया जा रहा है। उसे छुटकारा चाहिए। युवती के घरवाले उसके घरवालों को धमका रहे हैं।

नवलेश के मुताबिक एक साल पहले भी उसने सबलगढ़ थाने में आकर आवेदन दिया था। पुलिस ने इस मामले में हस्तक्षेप नहीं किया। इसके बाद युवती के भाई और पिता उसके घर आकर मारपीट करते रहे, धमकियां देते रहे। तंग आकर उसने फिर से सबलगढ़ थाने में मदद की गुहार लगाई है।

नवलेश से ज्यादा पढ़ी है युवती

नवलेश ने बताया कि वह 12वीं पास है। युवती BA पास है। नवलेश ड्राइवरी करता है। पुलिस थाने की गाड़ी चलाता है। नवलेश के पिता आटा चक्की चलाते हैं। युवती के पिता शटरिंग का काम करते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading