गाजे-बाजे के साथ निकली महिला की श’व यात्रा:105 साल की मां की बेटों ने निकाली अंतिम यात्रा, बोले- पिता की यह अंतिम इच्छा थी

छपरा में मां की मौत के बाद उनके पांच बेटों ने गाजे बाजे के साथ शव यात्रा निकाली। शव यात्रा में हाथी, घोड़ा, बैंड, डीजे को सम्मिलित कर चर्चा का विषय बना दिया है। अनोखी शव यात्रा नयागांव थाना क्षेत्र के रसूलपुर पंचायत अंतर्गत महमूद चक गांव का है।

जहां शव यात्रा में लोग शव के साथ डीजे और बैंड पर थिड़कते नजर आए है। मिली जानकारी के अनुसार महमूद चक निवासी राजमंती देवी का 105 वर्ष के उम्र में निधन गुरुवार की देर रात हो गई। मृतिका राजमंती देवी के पांच पुत्रों ने माता के शव यात्रा को यादगार बनाने के लिए बारात की तरह भव्य व्यवस्था किया। महिला के पांचों पुत्र खेती करते हैं।

पिता के अंतिम इच्छा के अनुरूप शव यात्रा को बारात के रूप में निकाला गया
मृतिका राजमंती कुंवर के पांच पुत्र है। पांचों पुत्र खेतीबाड़ी का काम करते है। पुत्रों ने बताया कि पिता की अंतिम इच्छा थी कि उनके माताजी का अंतिम संस्कार धूमधाम से किया जाय और उनके शव यात्रा को बारात के रूप में निकाला जाय। इसलिए पिता के अंतिम इच्छा को ध्यान में रखते हुए माता जी के शव यात्रा निकाला गया है।

पुत्र ने बताया कि पिता जी के शादी के वक्त बारात गरीबी के चलते बेहद मुफ़लसी में निकाली गई थी।पिता जी के कथन अनुसार अब साधन संपन्न हो जाने के चलते शव यात्रा को ही बारात का रूप दे दिया गया। इस अनोखे शव यात्रा में लोग महमूद चक गांव से सोनपुर शमसान घाट तक बारात की तरह गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading