मुजफ्फरपुर : एईएस/चमकी बुखार से बचाव व रोकथाम को लेकर चलाया गया जागरुकता अभियान

मुजफ्फरपुर। एईएस/चमकी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण करने के मद्देनजर गोद लिए हुए पंचायतों में पदाधिकारियों ने आज अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए चमकी को लेकर सघन जागरूकता कार्यक्रम चलाया। अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा संबंधित पंचायतों में बैठक की गई।

साथ ही महादलित टोलों में भ्रमण करते हुए बच्चों एवं अभिभावकों को चमकी को लेकर जागरूक किया। उनके बीच पंपलेट भी बांटे गए और पढ़कर भी सुनाए गए।

संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों, समुदायिक भवन, स्वास्थ्य केंद्रों आदि का भी निरीक्षण किया गया तथा आंगनवाड़ी सेविका /सहायिका एवं आशा को प्रेरित किया गया कि वे नियमित रूप से डोर-टू-डोर भ्रमण करते हुए आम लोगों को चमकी के प्रति जागरूक करना जारी रखें।

मालूम हो कि एईएस/चमकी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में प्रथम चरण में जिले के 270 पंचायतों को गोद लिया गया है जहां प्रत्येक शनिवार को अधिकारी एवं कर्मी पहुंचते हैं और एईएस/चमकी बुखार को लेकर उनके द्वारा सघन रूप से जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाता है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.