मोतिहारी । फेसबुक पर दोस्ती में एक युवक-युवती ने दीवानगी की सारी सीमाएं पार कर दी। दोनों की दोस्ती आहिस्ता-आहिस्ता प्यार में कब बदल गई पता ही न चला। प्यार में यूटर्न तब आया जब युवक ने लड़की को ग’लत काम करने के लिए दबाव बनाने लगा। युवती की तस्वीर को आधार बनाकर तरह-तरह की ध’मकी देने लगा।
बता दें कि फेसबुक पर दोस्ती फिर प्यार और उसके बाद ब्लै’कमेल करने की कोशिशों ने एक युवती को परेशानी में डाल दिया है।
इस सिलसिले में युवती ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की जिसके आलोक में नगर थाना में प्रा’थमिकी दर्ज की गई है। नगर पुलिस ने मामले में त्व’रित का’र्रवाई करते हुए आ’रोपित युवक को गि’रफ्तार कर लिया है।
गि’रफ्तार युवक छतौनी थाना क्षेत्र का भवानीपुर जिरात मोहल्ला निवासी विशाल जायसवाल बताया गया है। युवती का कहना है कि दोस्ती के क्रम में काफी अच्छी-अच्छी बातें करता था। मैं उसकी बातों की झांसे आ गई। मिली जानकारी के अनुसार लड़की ने पुलिस को बताया है कि फेसबुक के माध्यम से उसे विशाल जायसवाल से दोस्ती हुई।
इसके बाद बातचीत के क्रम में उससे प्यार हो गया। इसके बाद उक्त युवक द्वारा उसे अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव दिया जाने लगा।

